Ram Lal College

Welcome to Ram Lal College || A Constituent Unit Of Purnea University, Purnia || College under section 2 (f) and 12(B) of the UGC Act 1956.

About the Founder

स्वर्गीय रामलाल सिंह यादव एवं स्व० राशमणि देवी :

जिनके शैक्षिक प्रेम के सद्प्रयासों ने हम सबको

एक उद्देश्य के लिए एक छत के नीचे ला दिया

महाविद्यालय के संस्थापक स्व० रामलाल सिंह यादव का जन्म 1887 ई० में हुआ था । श्री यादव एक कर्मठ एवं राष्टवादी चिंतक के साथ – साथ गरीबों के मसीहा के रूप में उनका व्यक्तित्व विकसित हुआ । ये स्व० राश बिहारी मंडल मधेपुरा के व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित थे एवं अपना आदर्श श्री सुभाष चन्द्र बोस को मानते थे । इनकी धर्म पत्नी श्रीमति ( स्व० ) राशमणि देवी एक धर्मपरायण एवं कर्तव्यनिष्ठ महिला सदा इनकी प्रेरणा स्त्रोत रही । भारत की गुलामी की ज्वाला से ये व्यथित थे । 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन में धमदाहा क्षेत्र में अग्रणी भूमिका का निर्वाह करते हुए थाना को आग के हवाले करने के कारण इन्हें पूर्णियाँ मंडल कारागृह में आठ माह गुजारना पड़ा । अपने तीन पुत्र क्रमश: स्व० रुद्र नारायण सिंह यादव, पूर्व मुखिया, श्री सूर्य नारायण सिंह यादव, पूर्व विधायक, धमदाहा एवं श्री शिव नारायण सिंह यादव को छोड़ इस महान सेनानी ने 28.12.1995 को महाप्रयान किया ।
Scroll to Top